कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं?

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस (Corona virus disease - COVID-19) अब तक 170 से ज्यादा देशों में पहुंच गया है. इसके संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 11,401 हो गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है.

दुनिया भर की सरकारें कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने पर ध्यान दे रही हैं. जानकारों का कहना है इसके संक्रमण को फैलने से रोककर ही इसे काबू में किया जा सकता है. इसके लक्षणों को पहचानकर ही कोरोना वायरस की बेहतर तरीके से रोकथाम की जा सकती है.



Corona-Virus

170 देशों में पहुंचा यह वायरस चीन से बाहर 170 देशों में कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हुई है. इन देशों में थाईलैंड, ईरान, इटली, जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. आइए जानते हैं कि इस वायरस के लक्षण और बचाव के तरीके क्या हैं.
इस वक्त मौसम तेजी से बदल रहा है और इस चेंजिंग वेदर में सर्दी-जुकाम और सामान्य फ्लू होना आम बात है। लेकिन अब इस कोरोना वायरस ने सभी लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है। हर कोई इस वायरस से बचने के उपाय अपनाना चाहता है लेकिन डर का माहौल इतना है कि हल्‍की खांसी या जुकाम में भी लोग दहशत में आ रहे हैं। चूंकि कोरोना वायरस के लक्षण भी कॉमन कोल्ड जैसे ही हैं, सर्दी, नाक बहना, खांसी, बुखार, आदि इस वजह से भी लोगों के लिए इस बीमारी को पहचानना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि घबराने और पैनिक होने की बजाए आप जागरुक बनें। 

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. इनके मुताबिक, हाथों को साबुन से धोना चाहिए. अल्‍कोहल आधारित हैंड रब का इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है. खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्‍यू पेपर से ढककर रखें. जिन व्‍यक्तियों में कोल्‍ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखें. अंडे और मांस के सेवन से बचें. जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें.

  • बेंगलुरु पुलिस ने कहा- बेवजह बाहर निकले तो आईपीसी की धारा 269 और 270 के तहत कार्रवाई होगी
  • दिल्ली पुलिस ने कहा- जनता कर्फ्यू के दौरान हम किसी तरह की सख्ती नहीं करेंगे, जुर्माना नहीं लगाएंगे
  • रविवार सुबह 7 बजे से देशभर में जनता कर्फ्यू की शुरुआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सुबह 7 बजे से रात 9 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। रविवार सुबह उन्होंने दोबारा ट्वीट किया कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं।

 जनता कर्फ्यू के दौरान श्रीनगर और बेंगलुरु जैसे शहरों में हालात वैसे ही देखे गए, जैसे कर्फ्यू लगने पर होते हैं। कश्मीर में हिंसक घटनाओं का इतिहास होने की वजह से बंदिशें लगाने का फैसला किया गया है। वहीं, बेंगलुरु पुलिस ने बेवजह घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि हम किसी तरह की सख्ती नहीं बरतेंगे, न ही कोई जुर्माना लगाएंगे। मद्रास-मायलापुर के आर्कबिशप जॉर्ज एंथनी स्वामी ने लोगों से अपील की कि चर्च न आएं, यूट्यूब के जरिए ही प्रेयर करेंगे।




Comments

Popular posts from this blog

DU Admission 2019:

How to create a Adsense account

Surat Coaching Centre Fire:_20 students are dead and some Jumped from Building