WhatsApp 5 new features in 2019:

व्हाट्सएप से होगा पैसों का लेन-देन, 5 नए फीचर्स से लैस होने जा रहा है आपका WhatsApp


वॉट्सऐप का सबसे बड़ा बाजार है। दुनिया का सर्वाधिक चहेता मैसेजिंग एप बने रहने के लिए व्हाट्सएप निरंतर नए प्रयोग करता रहता है। फेसबुक के स्वामित्व वाले इस एप की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि व्हाटसअप के उपभोक्ताओं की संख्या डेढ़ अरब से ज्यादा है। हर रोज़ कम से कम 1 लाख लोग इससे जुड़ रहे है अपनी बादशाहत बरकरार रखने के लिए व्हाट्सएप पांच नई विशेषताओं पर काम कर रहा है। इसमें Dark Mode समेत ऑनलाइन स्टेटस छुपाने और पैसे के लेन-देन की सुविधा शामिल है।


व्हाट्सएप्प की पांच नई विशेषताएं 

1. Dark Mode  : व्हाट्सएप पर डॉर्क मोड ऑन करने से उपभोगताओं की आंखों पर कम जोर पड़ेगा, और इसका लुक भी साफ सुथरा दिखेगा। इसके अलवा बैटरी भी कम खर्च होगी। अभी यह सुविधा व्हाट्सएप पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसके जल्द शुरू होने की तैयारी मे  हैं।

2.  Online status hide: इस फीचर के जरिए लोग अपने ‘Last Seen, Read and Recipt status का पूरा नियंत्रण रखते हुए इसे छुपा सकते हैं। और किसी को पता भी नही चल पायेगा

3.   Large size photo : व्हाट्सएप तेजी से फोटो को साझा करने के लिए तस्वीरों का Resolution स्वयं ही  घटा देता है जिससे बड़े आकार की फोटो की गुणवत्ता घट जाती है। अब बिना रिजॉल्यूशन घटाए बड़े आकार की फोटो साझा करने की सुविधा मिल सकती है।  और बड़े आकार की फ़ोटो की गुणवत्ता उतनी ही रहेगी।

4.   Back-Up : व्हाट्सएप अब ना केवल चैट्स के बैकअप की सुविधा देगा, बल्कि डिवाइस बदलने पर भी उन्हें सुरक्षित रखा जा सकेगा। एंड्रॉयड सेे एंड्रॉयड बैकअप लेेना आसान होगा परन्तुु
Android से IOS सिस्टम बैकअप लेना मुश्किल होगा ।

5.  Whatsapp Pay : व्हाट्सएप ने भारत में पिछले साल से ही UPI आधारित भुगतान का परीक्षण शुरू कर दिया है। जल्द मे ही यह पैसों के लेन-देने की सुविधा दे सकता है। जिससे आसानी से  Phone Pay App की तरह उसको यूज़ कर सकेंगे

Comments

Popular posts from this blog

DU Admission 2019:

How to create a Adsense account

Surat Coaching Centre Fire:_20 students are dead and some Jumped from Building